पतरघट: पुलिस पर हमले के बाद 3 FIR, ऑटो ड्राइवर को बंधक बनाने और सड़क जाम का भी मामला,45 नामजद 100 अज्ञात शामिल
पतरघट थाने में पुलिस पर हमले के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। यह घटना सोमवार को हुई जब पुलिस एक टेम्पो चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने गई थी। इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीते 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे जम्हरा गांव के वार्ड 01 में एक टेम्पो चालक से कुछ लोग