छिबरामऊ: चौखटा चौराहे पर भागवत कथा विसर्जन कर घर लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल जाते समय हुई मौत
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा तालग्राम थाना क्षेत्र के कस्बे के चौखटा चौराहे पर श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद श्रीमद् भागवत कथा विसर्जन कर घर वापस लौटते समय राजू शाक्य ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए साथी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने तोड़ा दम।हालांकि यह घटना मंगलवार की दोपहर 3:20 की बताई जा रही।