पीलीभीत: कजरी निरंजनपुर गांव के पास अचानक कार के सामने आया तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर गांव के नजदीक पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले में वन विभाग को सूचना दी गई। उसके बाद भी वन विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बताया जा रहा कि तेंदुआ अचानक कार के सामने आ गया और रास्ता पार करने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।