मथुरा: वृन्दावन में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद
वृन्दावन पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मामला वृन्दावन के प्रताप बाजार स्थित रिहायशी इलाके का है, जहां घनी आबादी के बीच एक मकान में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी,पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान जब्त किया