रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर घाट स्थित गंगा नदी में स्नान के दौरान बीते शनिवार को डूबे किशोर का दूसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। टीम ने लगभग 15 किलोमीटर तक गंगा नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शाम तक किशोर का पता नहीं चल पाया।