अरवल: राजेपुर में पुल ढहा: दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Feb 1, 2026 राजेपुर क्षेत्र में पुल के अचानक ढह जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बिजेंद्र पंडित और राम प्रीत यादव (उम्र 55 वर्ष, निवासी राजेपुर) को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है