अड़की प्रखंड का सोसोकुटी डैम कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह क्षेत्रवासियों और पर्यटकों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल बन चुका है। खूंटी-तमाड़ मार्ग से तीन किलोमीटर दूर पहाड़ों की तलहटी में स्थित यह जलाशय घने जंगलों से घिरा है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद यहाँ सुरक्षा बेहतर हुई और लोगों की आवाजाही बढ़ी।