जगाधरी: तेली माजरा से 2 भैंस चोरी होने की पुलिस को दी गई शिकायत दर्ज
कर्मवीर ने बताया कि 12:00 बजे उसने अपनी भैंसों को घर के सामने बाधा देखा था। जब 2:00 बजे वहां पर उन्हें घास डालने गया तो भैंसे चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत उसने शनिवार को पुलिस को दी थी। जिसमें रविवार के दिन पुलिस ने 2:00 बजे मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। चोरी हुई भैंसो की कीमत ₹60,000 से ज्यादा है।