आंवला: आंवला में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर अस्पताल में तोड़ा दम
Aonla, Bareilly | Dec 18, 2025 आंवला तहसील क्षेत्र में उरला चौराहे के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक देवेंद्र की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सुबह सात बजे बताया कि पालमपुर गोटिया मजरा रसूला निवासी देवेंद्र बीते रोज देरशाम अपने गांव लौट रहा था।