रमना: रमना अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी विकास पांडेय ने दोपहर 12 बजे आम लोगों की समस्याएं सुनीं
Ramna, Garhwa | Sep 19, 2025 "रमना अंचल कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब 12बजे अंचल अधिकारी विकास पांडेय ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और विकास योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निपटारा करने का भरोसा दिलाया। सीओ ने कहा कि फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है और प्रभावितों को समय पर मुआवजा मिलेगा।