ब्यावरा शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर नववर्ष के मौके पर बाबा खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान शाम 5:00 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा श्याम के दर्शन किए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुलिस के द्वारा इंतजाम किए गए।