झांसी: झांसी के मड़वाई गांव में विवाहिता की मौत, पांच साल के बेटे ने कहा- दादा ने पीटा और दादी ने खिला दी दवा
Jhansi, Jhansi | Feb 18, 2025 झांसी में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जबरन सल्फॉस खिलाकर मौत के घाट उतारा है। वह उसे मायके से वॉशिंग मशीन और एक लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं, विवाहिता के पांच साल के बेटे ने बताया, 'दादा ने मम्मी के हाथ पकड़े थे और दादी ने दवाई खिला दी।' ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।