वाराणसी। शहर में बेतरतीब बिजली और इंटरनेट के तारों के जाल से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और जीटीपीएल सहित प्रमुख कंपनियों ने केबलों को अंडरग्राउंड करने पर सहमति दे दी।