मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के बिहसडा के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो में मारी टक्कर, 8 घायल, चार बच्चे शामिल, कोहरे की वजह से हुआ हादसा
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिहसडा सेमरी गांव के पास बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी इसमें चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया दो की हालत गंभीर देखते हुए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ये सभी लोग ऑटो से प्रयागराज से लालगंज जा रहे थे कोहरे की वजह से घटना हुई।