सोनो: दीपों की रौशनी से जगमगाया सोनो प्रखंड क्षेत्र, माता लक्ष्मी और गणेश की हुई पूजा-अर्चना
Sono, Jamui | Oct 20, 2025 सोनो प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम सात बजे दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के घर-घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने धन, वैभव और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया और परिवार के सदस्यों