तिलैया थाना क्षेत्र में जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने बुधवार को 4 बजे आया है। इस संबंध में भादोडीह वार्ड संख्या 17 निवासी अलाउद्दीन वारसी ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।