डिबाई: नरौरा में विधानसभा मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष विकास चौहान व विधायक की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
गुरुवार को डिबाई के नरौरा में विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान व विधायक सीपी सिंह ने सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के साथ क्षेत्र के सैकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।