डिबाई: रामघाट में आयोजित महाशिवरात्रि मेला को लेकर SDM दीपक कुमार, CO रामकरण ने गंगा घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बुधवार की शाम रामघाट गंगा घाट पर पहुंचे एसडीम दीपक कुमार, सीओ रामकरण सिंह ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। बता दें आगामी माह में आयोजित महाशिवरात्रि मेला को लेकर गंगा घाट का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। गंगा घाट पर आने वाले शिव भक्तों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।