महाराजगंज: विशाखा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर तीन घायल, एक महिला की हालत गंभीर
22अक्टूबर बुधवार दोपहर 1बजे बाइक पर सवार तीन लोग बछरावां से इलाज करवा कर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन के द्वारा उनकी बाइक मे पीछे से टक्कर मार दी गई। हादसे मे बाइक से गिरकर तीनों लोग घायल हो गए अज्ञात वाहन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। तीनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां मे किया गया है। एक महिला की हालत गंभीर है।