पिपरई तहसीलदार अनीश धाकड़ के मुंगावली तहसील स्थानांतरण का भारतीय किसान संघ ने कड़ा विरोध किया है। किसान संघ पिपरई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे पिपरई तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।किसान संघ का कहना है कि तहसीलदार अनीश धाकड़ के कार्यकाल में किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है।