अभनपुर: अभनपुर नगरपालिका क्षेत्र में बोर खनन पर पहले दिन की गई कार्रवाई, राजस्व, नगरपालिका और पुलिस टीम पहुंची
कलेक्टर के आदेश अनुसार रायपुर जिले में इन दिनों बोर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है इसके बाद अभनपुर में पहले दिन ही आज बोर खनन पर कार्रवाई की गई है। यह कार्यवाही राजस्व पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई थी जिसमें दो गाड़ियों को जप्त किया गया है।