कानपुर: काकादेव में शिक्षक के फोन पर कॉल कर आतंकवादी बनकर मांगी रंगदारी, फिर सीबीआई अफसर बनकर किया फोन, मुकदमा दर्ज
काकादेव के शास्त्री नगर निवासी शिक्षक सुधांशु मिश्रा के फोन पर खुद को आतंकवादी बताने वाले युवक ने कॉल कर 10 लाख रुपए मांगे और न देने पर परिवार को गोलियों से भून डालने की धमकी दी।फिर सीबीआई अफसर बनकर एक युवक का फोन आया।पीड़ित ने डर के मारे अब तक 1.16 लाख रुपए भी बताए गए खाता में डाल दिए।थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शुक्रवार 3 बजे मुकदमा दर्ज किया गया ।