मोहनलालगंज: माधव खेड़ा में अवैध प्लॉटिंग का खेल, अविचल इंफ्रा पर गंभीर आरोप
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के माधव खेड़ा में अवैध प्लॉटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि अविचल इंफ्रा कंपनी ने सरकारी जमीन और रास्ते पर कब्जा कर प्लॉट बेच डाले। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रोजेक्ट का नक्शा भी पास नहीं है, इसके बावजूद सैकड़ों निवेशकों से प्लॉट के नाम पर रकम वसूली गई।