मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम खुजौली-नगराम मार्ग पर गौशाला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। खुजेहटा मजरा बहादुरखेड़ा निवासी 35 वर्षीय चंद्रकली बाजार से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।