मढ़ई स्थित फोरसिथ रिसोर्ट विवादों में घिरा हुआ है, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बताया कि बीते दिनों कलेक्टर के निर्देश पर मढ़ई के फॉरसीथ रिसोर्ट, लहरशाह, गौरी शाह और बायसन रिसॉर्ट के किचन की भी जांच की गई थी। वहां खाद्य सामग्री सही पाई गई। केवल फोरसिथ लॉज और द फॉरेस्ट चैप्टर बाय सयाजी में ही एक्सपायरी सामग्री मिली थी।