16 दिसंबर मंगलवार दोपहर 3 बजे गैरतगंज नगर में चल रही श्रीराम कथा में समापन बेला पर राज्याभिषेक प्रसंग का सजीव वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित नवीन बिहारी महाराज ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में राज्याभिषेक की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रसंग सत्यए धर्म और मर्यादा की विजय का प्रतीक है। कथा श्रवण के दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा औ