गोंडा: इंदिरा नगर में ऑटो पार्ट की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, 12 से 15 लाख रुपए का सामान व नकदी जलकर राख
Gonda, Gonda | Feb 15, 2025 धानेपुर के इंदिरा नगर मे शनिवार रात लगभग 10 बजे एक आटो पार्टस की दुकान मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिससे लाखों रुपए का सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक कृष्ण मोहन वर्मा ने बताया आग लगने 12 से 15 लाख का सामान व नकदी जल गया है।