थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के हरदेकी गांव के तालाब में किशोरी के डूबने की सूचना झूठी निकली है। युवती के डूबने की झूठी सूचना देकर पुलिस और प्रशासन को गुमराह किया गया था। लापता युवती गांव अमरपुर से परिचित के साथ मिली है। आपको बता दे कि बुधवार को गांव हरडेकी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी तालाब में डूब गई है।