नौगढ़ जमसोती के करीब राजदरी देवदरी घूमने आये 02 युवको को कार द्वारा आज मंगलवार शाम 06 बजे टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस द्वारा तुरंत ही घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ अस्पताल मे घायलों का इलाज चल रहा है। घायल युवक हरिओम व अभिषेक जलालपुर जिला जौनपुर के निवासी है।