कटनी नगर: कटनी में ट्रेन से कटकर युवती की आत्महत्या, परिजनों ने चक्का जाम किया, पुलिस ने समझाया
माधव नगर थाना अंतर्गत माधव नगर रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात युवती करिश्मा रजक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवती का शव आज शनिवार सुबह 11:30 पर रेलवे ट्रैक पर मिला क्षेत्र के युवक छहरी निवासी मोहित चौधरी पर परिजन आरोप लगा रहे है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।