रामपुर: कोसी रोड स्थित उत्सव पैलेस रामलीला मैदान में रावण दहन समाहरोह का आयोजन, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना रहे मुख्यातिथि
Rampur, Rampur | Oct 12, 2024 उत्सव पैलेस में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। यह समारोह शनिवार को शाम 7:00 बजे कोसी रोड स्थित उत्सव पैलेस के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। समाहरोह में उपस्थित लोगों ने रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।