रामपुर: जनपद में 10 स्थानों पर रावण दहन समारोह का होगा आयोजन व ड्रोन से होगी निगरानी, एसपी ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Oct 12, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने शनिवार सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को रामपुर जनपद में 10 स्थानो पर रावण दहन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए गए हैं। रावण दहन समारोह स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।