अरवल: बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल लाइन के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू, रेलवे संघर्ष समिति अरवल का प्रयास
Arwal, Arwal | May 4, 2025 रेलवे संघर्ष समिति, अरवल ने बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल परियोजना के शीघ्र निर्माण हेतु गाँव-गाँव पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। रविवार सुबह 10:00 बजे समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजकर रेल लाइन की समय-सीमा तय कर कार्य आरंभ करने की मांग की जाएगी।