मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन संकल्प के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता ने झाड़ोल पंचायत समिति की मगवास ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित की। जाजम पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनीं और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।