बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के चाडेरा निवासी युवक ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का लगाया आरोप
बहेड़ी थाना क्षेत्र के चाडेरा के रहने वाले युवक ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की गई। लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मामले में एसएसपी बरेली में तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।