जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह विकास खंड के चोरिया गांव में शिवपुर मोहल्ले में बजरंग बली का भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसके लिए महाबल सेवा समिति के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन रहे, जिन्होंने भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया. इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह रहा।