भोपाल के अन्ना नगर रोड पर रॉन्ग साइड जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मौत, घटना 18 दिसंबर की है। इलाज के दौरान रविवार सुबह 9 बजे युवक की मौत हो गई। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं की जा सकी है।