बरौली: खजुरिया गांव निवासी युवक की गोवा में बिजली का करंट लगने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बरौली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में निवासी एक युवक मजदूरी करने के लिए गोवा गए थे। जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक रोहित कुमार की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं शव को गोवा से घर लाने के लिए स्वजन रवाना हो गए।