आजमगढ़ के लालगंज में विराट हिंदू सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने कहा हमें आवश्यकता है, कुटुंब प्रबोधन की, सामाजिक समरसता की, पर्यावरणसंरक्षण की ।