भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से चार श्रम कोड के विरुद्ध भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर प्रखंड मुख्यालय सहित सूर्यपुरा चौक, मोख्तियारपुर, चन्दौर, बनवारीपुर, अतरुआ चौक मंगलवार को शाम करीब पांच बजे केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी व डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर 12 फरवरी को आयोजित आम हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया।