मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदुल्लाहपुर एसएच पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शाम पांच बजे हुई, जब दरभंगा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार सड़क के किनारे जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।