धमतरी: कलेक्टोरेट में भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई
भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन था और इसी दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज बुधवार को सुबह कलेक्टोरेट में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई।