छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार शाम 4 बजे जिला प्रशासन ने बताया सुशासन तिहार में किए गए आवेदनों में से वे परिवार चुने जाएंगे। जो योजना के 12 मापदंडों पर फिट बैठेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से 1,48,790 और शहरी क्षेत्रों से 4,715 परिवारों ने गैस कनेक्शन की मांग की।