बालोद: बालोद के यशवंत जैन को प्रदेश महामंत्री भाजपा के रूप में मिली एक और अहम जिम्मेदारी
Balod, Balod | Sep 14, 2025 केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बड़े बदलाव को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी अब भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को सौंपी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस अभियान के लिए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को संयोजक बनाया है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक की अहम जिम्मेदारी बालोद के यशवंत जैन को मिली है।