सांगोद: कनवास क्षेत्र में पीने का पानी भरने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरने से हुआ निधन
Sangod, Kota | Nov 3, 2025 सांगोद. कनवास थाना क्षेत्र के मदारिया गांव में खेत पर बने कुएं पर पानी भरने गई महिला का पैर फिसलकर कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारीनुसार राजेश पत्नी भरतराज गुर्जर निवासी मदारिया सोमवार को प्रातः 11बजे एक दर्जन महिलाओं के साथ धान की फसल काटने गई हुई थी,तभी पानी पीने हेतु खेत पर स्थित कुएं पर पानी भरने गई।