पिछोर: हुरी गांव में सरकारी रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी डंडे
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र के मायापुर थाना अंतर्गत हुरी गांव में सोमवार को सरकारी रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । इस विवाद में एक पक्ष के 6 लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। गायों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।