कटोरिया: बिलारी गांव में ऑनलाइन जमाबंदी में नाम बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष के चार घायल
Katoria, Banka | Sep 14, 2025 बिलारी गांव में रविवार देर शाम करीब 7 बजे ऑनलाइन जमाबंदी में नाम हेर-फेर को लेकर दो हिस्सेदार के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायल सभी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दो की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।