मैनपुरी: सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं
मैनपुरी की कचहरी रोड स्थित सदर कोतवाली में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी करीब 10 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी की समस्याओं का सभी अधिकारियों को पीड़ित के पास पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।