करछना: डीहा गांव में 11 हजार वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिरने से 20 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट
तहसील करछना के घोडे़डीह बिजली उपकेंद्र से संचालित डीहा ग्राम सभा में बिजली विभाग की लापरवाही किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेत में झूल रहा तार सोमवार दोपहर अचानक टूट कर गिरने से पककर तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय कर्मचारियों से तार ठीक करने के लिए कहा गया,लेकिन इस ध्यान किसी का नहीं जा रहा था।