बेरो: पूर्व डीडीसी ने प्रखंड के विभिन्न गांव का किया दौरा कर की बैठक
Bero, Ranchi | Jun 18, 2024 पूर्व डीडीसी डॉ. परमेश्वर भगत ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने गांव में परिवारों के शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संकट को लेकर गहराई से जानकारी हासिल की। बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न तरह के समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। वही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।